पशु कल्याणडेयरी फ़ार्मिंगपशु चिकित्सा आयुर्वेदपशुपोषण एवं प्रबंधनभारत खबर

पेट में दर्द और गैस बनने पर पशुओं का घरेलु उपचार : Gaay Ke Pet Me Dard Hone Par Gharelu Upchar

पेट में दर्द और गैस बनने पर पशुओं का घरेलु उपचार : Gaay Ke Pet Me Dard Hone Par Gharelu Upchar, पशुओं को उत्तम और गुणवत्ता युक्त आहार खिलाकर पशुओं को स्वस्थ रखा जा सकता है। पशु को दी जाने वाली आहार की गुणवत्ता से ही पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादन क्षमता निर्भर है। एक सही आहार ही स्वस्थ रहने का जरिया है, यह बात जितनी इंसानों पर लागू होती है। उतनी ही पशुओं पर भी लागू होती है।

Gaay Ke Pet Me Dard Hone Par Gharelu Upchar
Gaay Ke Pet Me Dard Hone Par Gharelu Upchar

वहीं इंसान तो अपनी तकलीफ या परेशानी बता सकते हैं। लेकिन पशु ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में पशुपालकों को उनकी समस्या का अंदाजा उनके व्यवहार से ही लगाना पड़ता है। आज हम पशुपालकों की ऐसी ही एक दिक्कत को दूर करने वाले हैं।

कोलिक क्या है?

कोलिक पेट में होने वाला एक गंभीर दर्द है, जो कि जठरान्त्र प्रणाली की समस्याओं से सम्बंधित होता है। कोलिक होने पर गाय के पेट में अचानक तीव्र दर्द होता है, जो कि कुछ सेकंडों से होकर कई मिनटों तक होता है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार कोलिक आमतौर पर अत्यधिक पेट के फूलने या पाचन से सम्बंधित समस्याओं के कारण होता है।

पशुओं के पेट में अचानक दर्द होना कोलिक का सबसे मुख्य लक्षण होता है, लेकिन इसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं। जैसे – पशु का जुगाली नहीं करना, बार-बार उठना व बैठना, खाने के प्रति रूचि नहीं होना, पैर से पेट को मरना और बुखार होना आदि।

हम अपने इस लेख में गाय और भैंस के पेट दर्द के इलाज से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। अगर आप एक पशुपालक हैं और गाय, भैंस के पेट दर्द के लक्षण, कारण या इलाज जानने की कोशिश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आइए पशुओं के पेट दर्द होने की वजह और इसके इलाज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आदर्श डेयरी फार्मिंग पशुधन योजनायें
पशुधन ख़बर बकरीपालन
Pet Dard Aur Aafra

पशुओं के पेट में दर्द होने के कारण  

एक पशुपालक गाय या भैंस को होने वाले पेट दर्द को केवल तभी ठीक कर सकता है। जब उसे पशु के पेट दर्द का कारण पता हो। अगर पशु के पेट दर्द का कारण न पता हो तो इसका उपचार करना लगभग असंभव हो जाता है। आइए जानते हैं पेट दर्द के कुछ मुख्य कारणों के बारे में…

  • गाय या भैंस को होने वाले कोलिक पेट दर्द का मुख्य कारण अफारा हो सकता है। आपको बता दें कि अफारा पशु को तब होता है जब उसे गंदा खाना, गंदा पानी, अधिक अनाज, खिलाया गया हो।
  • इसके अलावा अगर पशु ने कोई कपड़ा या पोलेथीन निगल ली हो तो भी गाय को पेट दर्द हो सकता है। 
  • अगर गाय को ऐसा आहार दिया गया है, जिसे पचाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो, तो इसकी वजह से भी पशु को पेट दर्द हो सकता है।
  • इसके अलावा गाय की आंत में संक्रमण की वजह से भी उसे पेट दर्द हो सकता है। यही नहीं कब्ज होने के कारण भी गाय या भैंस को पेट दर्द हो सकता है।
  • इसके अलावा कई दूसरे कारण भी है जिसकी वजह से गाय या भैंस को पेट दर्द की समस्या हो सकती है।  
Pet Dard Aur Aafra
Pet Dard Aur Aafra

पशुओं के कोलिक पेट दर्द के लक्षण

गाय या भैंस को अगर किसी तरह की समस्या या तकलीफ होगी तो उनके व्यवहार को देखकर समझा जा सकता है। वहीं जब पशु को पेट दर्द हो तो उसके कुछ लक्षण जो देखें जा सकते हैं, वह कुछ इस प्रकार हैं। 

  • भैंस या गाय के पेट में दर्द रहने पर वह पेट पर जोर – जोर से लात मारती है।
  • पशु को जब पेट दर्द होता है तो वह बार – बार उठता बैठता है।
  • पशु को पेट दर्द रहता है तो वह बार – बार पेशाब और गोबर करता है।
  • गाय को पेट दर्द होने पर उसका पेट फूल जाता है।
  • गाय या भैंस को पेट दर्द होने पर उसका पेट फूलने लगता है।
  • गाय अधिक पतला गोबर करने लगती है।
  • पेट दर्द के दौरान पशु जुगाली नहीं करता।
  • पेट दर्द के अंदर गाय या भैंस अक्सर दांत पीसती दिखाई दे सकती है।
  • पशु को पेट दर्द होने पर उसके दूध देने की क्षमता प्रभावित होती है।

पशुओं के पेट में दर्द का उपचार

गाय को पेट दर्द होने पर उसका इलाज घर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए कुछ दवाओं या घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह कर सकते हैं गाय या भैंस के पेट दर्द का इलाज।

  1. गाय या भैंस को अगर पेट दर्द की शिकायत है तो इसके इलाज के लिए पेट दर्द के कारण को पकड़ा जाता है। जैसे अगर पशु को पेट दर्द अफारा की वजह से हो तो पहले पशु से गैस कम करने की एंटीफोमिंग दवाएं दी जाती हैं।
  2. अगर गाय को पेट दर्द अफारा की वजह से ही है तो ऐसे में उसे साफ चारा और पानी भी खिलाया जाना चाहिए।
  3. पशु को अधिक पेट दर्द होने पर उसे दर्द निवारक दवाएं भी दी जा सकती हैं।
  4. पशु को अगर दस्त, कब्ज, और अन्य कारणों की वजह से पेट दर्द है तो दर्द को नियंत्रित करने के लिए इनके हिसाब से ही दवा दी जाती है।
  5. पशुपालक गाय या भैंस के पेट दर्द का इलाज खुद करने की कोशिश न करें। इसके लिए पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
मत्स्य (मछली) पालनपालतू डॉग की देखभाल
पशुओं का टीकाकरणजानवरों से जुड़ी रोचक तथ्य

पशुओं में पेट दर्द के लिए तीन घरेलु उपचार

उपचार 1. मीठा तेल 200 ml + काली मिर्च 50 ग्राम पीसकर और 50 ग्राम खाने का सौडा + दो नींबू को निचोड़कर सभी को एक साथ मिलाकर पिलाएं।

उपचार 2. जीरा 10 ग्राम + हींग 10 ग्राम + भांग 10 ग्राम सभी को पीसकर 1 लीटर पानी में मिलाकर रख ले और और दो से तीन बार पिलाएं।

उपचार 3. सौठ पाउडर 20 ग्राम + हींग 5 ग्राम को गुड 50 ग्राम में मिलाकर खिलाएं।

इन्हें भी पढ़ें : किलनी, जूं और चिचड़ीयों को मारने की घरेलु दवाई

इन्हें भी पढ़ें : पशुओं के लिए आयुर्वेदिक औषधियाँ

इन्हें भी पढ़ें : गाय भैंस में दूध बढ़ाने के घरेलु तरीके

इन्हें भी पढ़ें : ठंड के दिनों में पशुओं को खुरहा रोग से कैसे बचायें

प्रिय पशुप्रेमी और पशुपालक बंधुओं पशुओं की उपर्युक्त बीमारी, बचाव एवं उपचार प्राथमिक और न्यूनतम है. संक्रामक बिमारियों के उपचार के लिये कृपया पेशेवर चिकित्सक अथवा नजदीकी पशुचिकित्सालय में जाकर, पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें. ऐसे ही पशुपालन, पशुपोषण और प्रबन्धन की जानकारी के लिये आप अपने मोबाईल फोन पर गूगल सर्च बॉक्स में जाकर सीधे मेरे वेबसाइट एड्रेस pashudhankhabar.com का नाम टाइप करके पशुधन से जुड़ी जानकारी एकत्र कर सकते है.

Most Used Key :- पशुओं की सामान्य बीमारियाँ और घरेलु उपचार

किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर कृपया स्वयं सुधार लेंवें अथवा मुझे निचे दिए गये मेरे फेसबुक, टेलीग्राम अथवा व्हाट्स अप ग्रुप के लिंक के माध्यम से मुझे कमेन्ट सेक्शन मे जाकर कमेन्ट कर सकते है. ऐसे ही पशुधन, कृषि और अन्य खबरों की जानकारी के लिये आप मेरे वेबसाइट pashudhankhabar.com पर विजिट करते रहें. ताकि मै आप सब को पशुधन से जूडी बेहतर जानकारी देता रहूँ.

-: My Social Groups :-