मध्यप्रदेश को डेयरी कैपिटल कैसे बनाया जायेगा । MP Ko Dairy Capital Kaise Banaya Jayega, मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और पशुपालकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाने की योजनायें संचालित करने करने की तैयारी में है।
ख़बरों के मुताबिक मध्यप्रदेश के सीएम श्री मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश कि डेयरी कैपिटल बनाया जायेगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर पर बोनस देगी।
मध्यप्रदेश में पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है कि सीएम श्री मोहन यादव ने पशुपालकों में पशुधन के प्रति रूचि बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए मध्यप्रदेश को देश कि डेयरी कैपिटल बनाने कि योजना बना रही है। सरकार ने ये कदम दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।
पशुपालकों को मिलेगा दुग्ध पर उचित मूल्य
सीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पशुपालको कि मेहनत का उचित सम्मान देना है और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके साथ पशुपालन के व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
मध्यप्रदेश के सीएम ने यह भी बताया कि सरकार पशुधन के लिए पर्याप्त रूप से भोजन सुनुश्चित करने के लिए 1 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा भी बढ़ाएगी। इससे दूध उत्पादन को और भी बढ़ावा मिलेगा।
डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स की शुरुवात
सीएम यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। भगवन श्री कृष्णा की जन्म स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अब डेयरी टेक्नोलॉजी कि डिग्री कोर्स कि शुरुवात भी हो रही है।
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। खास बात यह है कि इनमें मध्यप्रदेश का योगदान 9 प्रतिशत है। वही मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर हैं।
डेयरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि भौगोलिक स्थिति, जल सम्पदा और उर्वरक भूमि को देखते हुए हम मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाएंगे। हमें अपनी मौजूद उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें और अधिक सुधार और विकास कि आवश्यकता है।
पशुपालन में अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ये 3 पशु का पालन करें
पशुपालन हमरे देश में कमाई का ख़ास जरिया रहता है। पशुपालन की बात आये तो लोग दुधारू पशु पालन करना अधिक पसंद करते है। मगर आज आपको ऐसी दुधारू पशुओं से हठकर अधिक कमाई करने वाले पशुओं के बारे में बताएँगे।
1 . बत्तख पालन – अगर आप पशुपालन व्यवसाय से जुड़ना चाहते है तो बत्तख पालन करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बत्तखों के अंडे और मांस अधिक कीमत में बिकते हैं।
2. भेड़ पालन – अधिक कमाई के लिए भेड़ पालन भी अच्छा कारोबार है। भेड़ों से दूध, मीट और ऊन बेचकर अच्छी कमाई कर सकते है।
3. बकरी पालन – आप बकरी पालन व्यवसाय से भी जुड़ कर ठीक-ठाक कमाई कर सकते हैं। बकरियों की दूध, मीट की मांग और कीमत बहुत अधिक है।
प्रिय पशुप्रेमी और पशुपालक बंधुओं पशुओं की उपर्युक्त बीमारी, बचाव एवं उपचार प्राथमिक और न्यूनतम है. संक्रामक बिमारियों के उपचार/रोकथाम के लिये कृपया पेशेवर चिकित्सक अथवा नजदीकी पशुचिकित्सालय में जाकर, पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें.
ऐसे ही पशुपालन, पशुपोषण और प्रबन्धन की जानकारी के लिये आप अपने मोबाईल फोन पर गूगल सर्च बॉक्स में जाकर सीधे मेरे वेबसाइट एड्रेस pashudhankhabar.com का नाम टाइप करके पशुधन से जुड़ी जानकारी एकत्र कर सकते है.
किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर कृपया स्वयं सुधार लेंवें अथवा मुझे नीचे दिए गये मेरे फेसबुक, टेलीग्राम अथवा व्हाट्स अप ग्रुप के लिंक के माध्यम से मुझे कमेन्ट सेक्शन मे जाकर कमेन्ट कर सकते है.
ऐसे ही पशुधन, कृषि और अन्य खबरों की जानकारी के लिये आप मेरे वेबसाइट pashudhankhabar.com पर विजिट करते रहें. ताकि मै आप सब को पशुधन से जूडी बेहतर जानकारी देता रहूँ.
