सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
पशु पालन

पशुपालक गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना क्या है । Pashupalak Gopal Credit Card Yojana Kya Hai

10 जनवरी 2025 4 मिनट में पढ़ें लेखक: admin

पशुपालक गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना क्या है । Pashupalak Gopal Credit Card Yojana Kya Hai

पशुपालक गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना क्या है । Pashupalak Gopal Credit Card Yojana Kya Hai, यदि आपको पशुपालन में दिलचस्पी है और पशुपालन करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो सरकार आपको बिना ब्याज के गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक मदद करने के लिए तैयार है।

यदि आप पशुपालन में रूचि रखते हैं या पशुपालन के जरिए अपना खुद का व्यवसाय खड़ी करना चाहते है तो आपको राजस्थान सरकार बिना ब्याज के आपको आर्थिक मदद करना चाहता है। ऐसे में आपको बिना ब्याज के लोन कैसे मिलेगा, चलिए जानते हैं..

पशुपालन से कैसे होगी कमाई?

पशुपालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। गाय, भैंस, भेड़ आदि का पालन करके लोग अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। जिसमें गौ पालन में किसानों अधिक फायदा है। इसलिए सरकार भी पशुपालन में उनकी मदद कर रही है।

पशु खरीदने से लेकर पशुओं को रहने का स्थान, चारा काटने की मशीन, सभी चीजों पर सब्सिडी मिल रही है। इसके अलावा बैंक में बिना ब्याज के लोन भी दिलाया जा रहा है।

जी हाँ आपको बता दें राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के पशुपालकों को बिना ब्याज के लोन दे रही है। अभी तक ५ लाख गोपालकों को बिना ब्याज के या ब्याज मुक्त लोन दिया जा चूका है।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

दरअसल हम राजस्थान सरकार की पशुपालकों के लिए संचालित महत्वकांक्षी योजना ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना’ की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा साल 2024-25 के बजट के अनुसार गोपालक को डेयरी खोलने, गाय को रखने के लिए शेड, चारा काटने कि मशीन तथा और अन्य पशुपालन गतिविधि के लिए लोन दे रही है।

ज्ञात हो कि उपर्युक्त लेख अनुसार पशुपालक को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की मदद से ब्याज मुक्त लोन दिया जायेगा। इसमें हितग्राही 50 हजार, 1 लाख तक का लोन ले सकता है। इस पर किसी तरह का ब्याज नहीं लगेगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए डेयरी फार्मिंग-सुनहरा अवसर

यह सिर्फ नाम की योजना नहीं बल्कि काम की योजना है। आपको बता दें अभी तक राजस्थान सरकार के आंकड़ों के अनुसार 5 लाख तक हितग्राहियों ने इसका लाभ ले लिया है। हाल ही में राजस्थान के सहकारिता एवं नागरिक उद्यान विभाग के राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक दिया है।

अर्थात जिन लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था उन्हें योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना कामुख्य उद्देश्य यही है किजो किसान पशुपालन करना चाहते हैं वह आर्थिक रूप से सशक्त रहें और बिना भारी लागत के कम खर्चे में पशुपालन का व्यवसाय शुरू कर सकें।

प्रिय पशुप्रेमी और पशुपालक बंधुओं पशुओं की उपर्युक्त बीमारी, बचाव एवं उपचार प्राथमिक और न्यूनतम है. संक्रामक बिमारियों के उपचार/रोकथाम के लिये कृपया पेशेवर चिकित्सक अथवा नजदीकी पशुचिकित्सालय में जाकर, पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें.

ऐसे ही पशुपालन, पशुपोषण और प्रबन्धन की जानकारी के लिये आप अपने मोबाईल फोन पर गूगल सर्च बॉक्स में जाकर सीधे मेरे वेबसाइट एड्रेस pashudhankhabar.com का नाम टाइप करके पशुधन से जुड़ी जानकारी एकत्र कर सकते है.

किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर कृपया स्वयं सुधार लेंवें अथवा मुझे नीचे दिए गये मेरे फेसबुक, टेलीग्राम अथवा व्हाट्स अप ग्रुप के लिंक के माध्यम से मुझे कमेन्ट सेक्शन मे जाकर कमेन्ट कर सकते है.

ऐसे ही पशुधन, कृषि और अन्य खबरों की जानकारी के लिये आप मेरे वेबसाइट pashudhankhabar.com पर विजिट करते रहें. ताकि मै आप सब को पशुधन से जूडी बेहतर जानकारी देता रहूँ.

-: My Social Groups :-

व्हाट्स अप

टेलीग्राम

फ़ेसबुक

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। पशु बीमार होने पर दवा या इलाज शुरू करने से पहले अपने नज़दीकी पशु चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें।

अपना सवाल या अनुभव लिखें