जीव जन्तु की औसत आयु सूची : Average Lifespan List of Animals
जीव जन्तु की औसत आयु सूची : Average Lifespan List of Animals, हम जानते है कि यह पृथ्वी बहुत बड़ी है. हमारे इस पृथ्वी के लगभग 70% भाग में पानी है और 30% भाग थल या जमीन है. पृथ्वी के सम्पूर्ण जल और थल भाग में असंख्य जीव-जन्तु, विभिन्न प्रकार के प्राणियों का निवास है. जिनमें मनुष्य भी उन जीवों, प्राणियों के अंतर्गत आता है. ये सभी जीव-जंतु इस पृथ्वी पर जन्म-मृत्यु, वृद्धि, उत्पादन, प्रजनन आदि क्रिया करते है. इन सभी जीवों की जीवनशैली, खान-पान, उत्पादन, प्रजनन आदि में भिन्नता पायी जाती है.

आप सभी भली-भांति इस बात को जानते हैं कि इस धरती पर पैदा या जन्म लेने वाले सभी प्राणीयों का मृत्यु निश्चित होता है. जैसा की सभी प्राणियों का जन्म के साथ-साथ मृत्यु भी निश्चित होता है, मगर सभी प्राणियों का आयु या उम्र या जीवनकाल भी भिन्न-भिन्न होता है. आज आपके लिये इस सेक्शन के माध्यम से पृथ्वी के कुछ विशेष प्राणियों के जीवनकाल या आयु की जानकारी निम्नलिखित दी गई है.
जीव जंतुओं के जीवनकाल की सूची
क्रमांक | हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम | औसत आयु |
1 | बाघ | Tiger | 26 वर्ष |
2 | शेर | Lion | 30 वर्ष |
3 | बन्दर | Monkey | 30 वर्ष |
4 | शुतुरमुर्ग | Ostrich | 30 वर्ष |
5 | तोता | Parrot | 15 वर्ष |
6 | चूहा | Mouse | 4 वर्ष |
7 | राइनोसिरस | Rhinoceros | 40 वर्ष |
8 | भेड़ | Lamb | 20 वर्ष |
9 | गौरैया | Sparrow | 20 वर्ष |
10 | हंस पक्षी | Swan | 102 वर्ष |
11 | खरगोश | Rabbit | 13 वर्ष |
12 | टोड मेंढक | Toad Frog | 36 वर्ष |
13 | कछुआ | Turtle | 150 वर्ष |
14 | व्हेल | Whale | 30-70 वर्ष |
15 | जिराफ़ | Giraffe | 33 वर्ष |
16 | बकरी | Goat | 18 वर्ष |
17 | गोरिल्ला | Gorilla | 39 वर्ष |
18 | हिप्पोपोटामस | Hippopotamus | 49 वर्ष |
19 | घोड़ा | Horse | 50 वर्ष |
20 | घरेलु मक्खी | House-Fly | 76 दिन |
21 | जंगली सूअर | Boar | 14 वर्ष |
22 | कबूतर | Pigeon | 35 वर्ष |
23 | करैत सर्प | Snake | 28 वर्ष |
24 | तिलचट्टा | Cockroach | 4.5 वर्ष |
25 | गाय | Cow | 20 वर्ष |
26 | गिद्ध पक्षी | Vulture | 55 वर्ष |
27 | कुत्ता | Dog | 20 वर्ष |
28 | केंचुआ | Earthworm | 6 वर्ष |
29 | हाथी (भारत) | Elephant | 70 वर्ष |
30 | मेंढक | Frog | 7 वर्ष |
31 | घड़ियाल | Alligator | 68 वर्ष |
32 | ऊंट | Camel | 29 वर्ष |
33 | बिल्ली | Cat | 28 वर्ष |
34 | चिम्पांजी | Chimpanzee | 44 वर्ष |
35 | तेंदुआ | Leopard | 17 वर्ष |
इस सूचि के अनुसार से देखा जाये तो अधिकांश जीव-जंतुओं का जीवनकाल या आयु मनुष्य की अपेक्षा बहुत कम होता है. लेकिन कुछ ऐसे जीव भी हैं जिनकी औसत आयु मनुष्य के आयु के बराबर भी होता है जैसे – हाथी – 70 वर्ष, हंस पक्षी – 102 वर्ष. परंतु इसमें कुछ ऐसे जीव हैं जिनकी औसत आयु मनुष्य की औसत आयु से भी अधिक होती है जैसे – कछुआ – 150 से 200 वर्ष तक होती है. लेकिन सबसे कम उम्र के का प्राणी मच्छर है जिसकी औसत आयु 24 घंटे है.
आधुनिक समय में प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का सामना करने वाले जीव जंतुओं में अधिक मृत्युदर, संक्रामक बिमारियों का प्रभाव, शिकारियों द्वारा शिकार, प्राकृतिक आपदाएं, भोजन की कमी तथा आश्रय के लिये जीवों में प्रतिस्पर्धा जैसे विभिन्न कारणों की वजह से जीव अपनी अधिकतम आयु तक जीवन-यापन करने में संभव नहीं होते है. वर्तमान में पुरे विश्व में बढ़ती आबादी के कारण जंगलों की अंधाधुंध कटाई, टेक्नालाजी की ओर बढ़ती रुझान, इंटरनेट के प्रयोग का बढ़ता स्वरुप आदि के प्रभाव से विभिन्न जीवों का असमय मृत्यु होती जा रही है. जिससे बहुत से जीव विलुप्त होने के कगार में पहुँच गए है. इसलिए जीवों की औसत आयु में भी कमी होती जा रही है.
इन्हें भी पढ़ें : प्रतिदिन पशुओं को आहार देने का मूल नियम क्या है?
इन्हें भी पढ़ें : एशिया और भारत का सबसे बड़ा पशुमेला तथा छ.ग. का सबसे बड़ा और पुराना पशुबाजार कहाँ लगता है?
इन्हें भी पढ़ें : कबूतर को संदेशवाहक पक्षी क्यों कहा जाता है? जाने इसके मजेदार तथ्य के बारे में.
प्रिय किसान भाइयों पशुओं की उपर्युक्त बीमारी, बचाव एवं उपचार प्राथमिक और न्यूनतम है. संक्रामक बिमारियों के उपचार के लिये कृपया पेशेवर चिकित्सक अथवा नजदीकी पशुचिकित्सालय में जाकर, पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें. ऐसे ही पशुपालन, पशुपोषण और प्रबन्धन की जानकारी के लिये आप अपने मोबाईल फोन पर गूगल सर्च बॉक्स में जाकर सीधे मेरे वेबसाइट एड्रेस pashudhankhabar.com का नाम टाइप करके पशुधन से जुड़ी जानकारी एकत्र कर सकते है.
Most Used Key :- गाय के गोबर से ‘टाइल्स’ बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
पशुओ के पोषण आहार में खनिज लवण का महत्व क्या है?
किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर कृपया स्वयं सुधार लेंवें अथवा मुझे निचे दिए गये मेरे फेसबुक, टेलीग्राम अथवा व्हाट्स अप ग्रुप के लिंक के माध्यम से मुझे कमेन्ट सेक्शन मे जाकर कमेन्ट कर सकते है. ऐसे ही पशुधन, कृषि और अन्य खबरों की जानकारी के लिये आप मेरे वेबसाइट pashudhankhabar.com पर विजिट करते रहें. ताकि मै आप सब को पशुधन से जूडी बेहतर जानकारी देता रहूँ.